Almora News: एनएच पर निकास नालियां चोक होने से परेशानी
अल्मोड़ा, अगस्त 5 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। घिंघारीखाल-गगास हाईवे पर बरसात का पानी सड़कों में बहने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट का कहना है कि गगास तक मार्ग पर नालियां और कॉजवे चोक हैं। सड़क किनारे उगी झाड़ियां तक नहीं काटी गई हैं। इस कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि इन दिनों भारी बारिश हो रही है और पानी सड़कों पर बह रहा है। नीचे आबादी क्षेत्र है। यदि नालियों की सफाई हो जाए तो यातायात सुगम होगा और राहगीरों को भी परेशानी नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.