Almora News: एडम्स के पास फिर से उधड़ी सड़क
अल्मोड़ा, जुलाई 28 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर की सड़कों की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। एडम्स स्कूल के पास कुछ ही दिन पूर्व पेंचवर्क का काम किया गया था। लेकिन बारिश के बाद पूरा डामर उखड़ गया है। इससे मार्ग पर हादसे का भय बना हुआ है। स्थानीय हेम चंद्र पंत, कमल किशोर, दीपा बिष्ट आदि का कहना है कि मोड़ पर बने सड़क पर गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। उन्होंने लोनिवि से सड़क को सुधारने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.