अल्मोड़ा, जुलाई 12 -- Almora News: अल्मोड़ा। बारिश के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बारिश से राज्य राजमार्ग 102 पर आवाजाही बंद हो गई है। इसके अलावा जिले की छह ग्रामीण सड़कों पर भी मलबा और बोल्डर आए हुए हैं। इस कारण सड़कों पर आवाजाही बंद है। आवाजाही नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। उनकी सहायता से मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...