अल्मोड़ा, अक्टूबर 8 -- Almora News: मुकेश, अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की ओर से गुरुवार को अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में 121 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां छात्रों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गयी और दवाएं भी दी गई। यहां प्रधानाचार्य संजय पांडे, डॉ. नीरज सुप्याल, डॉ. तनुजा नगरकोटी, पूजा भाकुनी, विपिन चन्द्र, योगेश भट्ट, दीपक टम्टा, सुदर्शन लाल साह, ब्रज मोहन आशीष जोशी आदि लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...