अल्मोड़ा, अगस्त 16 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर निगम पार्षद वन्दना वर्मा ने भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। जिलाध्यक्ष महेश नयाल को भेजे पत्र में उनका कहना है कि वह सेलाखोला वार्ड से निर्दलीय पार्षद बनी हैं। भाजपा ने उन्हें जिला निकाय प्रकोष्ठ में सह संयोजिका की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है। इससे वह अपमानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपने स्वाभिमान और व्यक्तिगत कारणों से पद से इस्तीफा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...