अल्मोड़ा, जुलाई 4 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। उपपा ने मेडिकल कॉलेज सहित जिले के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों का विरोध किया है। संयोजक पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य गठन के बाद से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार व्यवस्था चौपट है। साथ ही अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। कहा कि अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खुलने से आम जनता को बहुत आशाएं थीं, लेकिन सरकार ने चिकित्सकों के तबादले कर आम जनमानस की उम्मीदों और पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कुठाराघात किया है। यह पर्वतीय क्षेत्रों की लगातार उपेक्षा और सुनियोजित निजीकरण की साजिश है। कहा कि एक तरफ आए दिन गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्तों में दम तोड़ देती हैं, वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों के तबादले कर सरकार पहाड़ की स्वास्थ्य सेवाओं को निजी हाथों में सौंपने का रास्ता साफ कर रही ह...