Almora News: उपचार, आईसीयू से लेकर पढ़ाई भी सिर्फ एक के भरोसे
अल्मोड़ा, सितम्बर 18 -- Almora News: अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज का जनरल मेडिसिन विभाग सिर्फ एक प्रोफेसर के भरोसे चल रहा है। बेस अस्पताल में मरीजों के इलाज, आईसीयू से लेकर मेडिकल कॉलेज के बच्चों की पढ़ाई भी उन्हीं के जिम्मे है। एक ही प्रोफेसर होने से मरीजों के इलाज के साथ भावी डॉक्टरों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज फैकल्टी की कमी से जूझ रहा है। जनरल मेडिसिन विभाग में स्थिति सबसे अधिक बदहाल है। यहां प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व एसिस्टेंट प्रोफेसर के कुल आठ पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से मात्र प्रोफेसर पद ही डॉ. अशोक कुमार की तैनाती है। बाकी के सात पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। फैकल्टी नहीं होने से विभाग में व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। जनरल मेडिसिन विभाग में हर दिन विभिन्न बिमारियों के इलाज के लिए सौ से भी अधिक मरीज पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.