अल्मोड़ा, अक्टूबर 29 -- Almora News: कृष्णा धानक, जैंती। डिग्री कॉलेज की छात्रा किरण जोशी का चयन राष्ट्रीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के लिए हुआ है। किरण वर्तमान में ईडीआईआई, एफआईईडी और आईआईएम काशीपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। किरण का व्यावसायिक स्टार्टअप विचार 'द पहाड़ी एथलेयर' नाम से स्थानीय कला, हस्तशिल्प और रचनात्मक कौशल को नई पहचान दिलाने पर केंद्रित है। महाविद्यालय प्रशासन ने किरण को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...