अल्मोड़ा, अगस्त 26 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पार्षद दीपक कुमार ने माल रोड स्थित मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला के उद्घाटन के एक साल बाद भी संचालित नहीं होने पर नाराजगी जताई है। आरोप लगाया कि आर्थिक रूप से कमजोर मुसाफिरों की सुविधा के लिए बनाई गई धर्मशाला उद्घाटन के बावजूद उपयोग में नहीं आ पा रही है और जिम्मेदार विभाग इसकी सुध लेने को तैयार नहीं हैं। एक वर्ष पूर्व नंदादेवी मेले के दौरान सांसद ने धर्मशाला का उद्घाटन किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...