अल्मोड़ा, अक्टूबर 7 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के खेल महोत्सव उत्कर्ष-2026 के चौथे दिन सिमकनी मैदान में प्रतियोगिताएं हुईं। बालिका वर्ग की 100 मीटर और बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ के अलावा रिले और रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक वीरेंद्र, दिव्या जोशी, वरुण कपकोटी, कृष्णा नेगी, अश्विनी नेगी, हर्षित लोहनी थे। चेयरमैन संदीप सिंह यदुवंशी और वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति पाल ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- खेल भावना के साथ आगे बढ़े और देश-दुनिया में बांका का नाम रोशन करें: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...