अल्मोड़ा, अक्टूबर 31 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में पीएचडी प्रवेश का मामला हाईकोर्ट चला गया था। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद विवि ने इतिहास व जंतु विज्ञान विषयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों से आवेदन मांगे हैं। प्रवेश के लिए अब 22 नवम्बर को परीक्षा होगी। एसएसजे विवि में पीएचडी में प्रवेश में यूजीसी के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए एक अभ्यर्थी की ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इतिहास विषय के अभ्यर्थी का कहना था कि आधे प्रश्न विषय व आधे प्रश्न रिसर्च मेथोडोलॉजी के पूछने की जगह सारे विषय सिर्फ इतिहास के ही पूछ लिए गए थे। अब उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद विवि ने अनुत्तीर्ण छात्रों की दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। विवि के मुताबिक, अनुत्तीर्ण छात्र 12 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके...