Almora News: आवेदन हुए 22, फीस जमा नहीं करने से परीक्षा देंगे चार
अल्मोड़ा, नवम्बर 19 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में इतिहास व जंतु विज्ञान विभाग में पीएचडी में प्रवेश के लिए 22 ने आवेदन किया था, लेकिन फीस नहीं करने से महज चार ही अभ्यर्थी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में बैठ सकेंगे। अन्य को परीक्षा देने का मौका ही नहीं मिलेगा। एसएसजे में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद विवि ने इतिहास व जंतु विज्ञान विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों की दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। इतिहास में पीएचडी की 20 व जंतु विज्ञान की 25 रिक्त सीटों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को 25 सौ रुपये का शुल्क भी जमा करना था। विवि के मुताबिक, कुल 22 अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, लेकिन इतिहास विषय के लिए दो और जंतु विज्ञान विषय के लिए भी दो ने ही फीस जमा की है। इस कारण अब यही छात्र परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.