अल्मोड़ा, सितम्बर 24 -- Almora News: चौखुटिया। सीमलखेत में पिछले महीने 15 अगस्त को आई आपदा के प्रभावित परिवारों को अब तक विस्थापित नहीं किया गया है। डीएम के निर्देश के बाद भी धरातल पर कोई राहत कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। गेवाड़ विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 15 अगस्त की रात सीमलखेत क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से कुशरानी गधेरा उफान पर आ गया था। इसके चलते भुमकियां और घुड़साली तोक के छह परिवारों के घरों में मलबा और पानी घुस गया था। इससे कई मकान खतरे की जद में आ गए। मामले में डीएम ने संबंधित अधिकारियों से संयुक्त निरीक्षण करवाया। आरडब्ल्यूडी को दैवीय आपदा मद से तत्काल एस्टीमेट बनाकर सुधारीकरण कार्य करने के आदेश दिए थे।पूर्व प्रधान हीरा नेगी ने बताया कि एक माह ...