अल्मोड़ा, अक्टूबर 23 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। चौबटिया स्थित औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में काश्तकारों को आधुनिक खेती और बागवानी की तकनीकों से जोड़ने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के करीब 60 काश्तकारों ने शिविर में प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने किसानों को मौन पालन, मृदा परीक्षण, मशरूम उत्पादन सहित विभिन्न औद्यानिक गतिविधियों की जानकारी देकर खेती को लाभकारी बनाने के तरीके बताए। सहायक निदेशक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से काश्तकारों को विभिन्न बागवानी फसलों से जुड़ी उपयोगी तकनीकी जानकारियां दी गईं। वहीं, उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मोहन सिंह रौतेला ने कहा कि केंद्र की ओर से समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर काश्तकारों की समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें ...