अल्मोड़ा, नवम्बर 21 -- Almora News: अल्मोड़ा। शीतकाल में ही वनाग्नि की घटनाएं सामने आने लगी हैं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को अल्मोड़ा फायर स्टेशन को कटारमल मंदिर और रानीखेत रोड के मध्य जंगल में आग लगने की सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जब तक फायर टीम पहुंचती तब तक आग ने जंगल के बड़े हिस्से का अपने आगोश में ले लिया था। टीम ने एमएफई से रुक-रुक कर पंपिंग करते हुए एक होजरील की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। अभियान में स्टेशन इंचार्ज ओम प्रकाश, एफएस चालक विपिन बडोला, फायरमैन दीपक मार्छाल और प्रियांशु कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...