अल्मोड़ा, जुलाई 22 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। ईनाकोट में लोक प्रबंध विकास संस्था की ओर से संसाधन पंचायत संगठन के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, वन पंचायत सरपंचों और विभागों के साथ बैठक हुई। इसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में मिलने वाले टेक होम राशन व सेनेटरी पैड में गुणवत्ता मे सवाल उठाए। इसके अलावा पीएचसी ताकुला में मरीजों की दिक्कत, दूरस्थ क्षेत्रों में एएनएम व सीएचओ का आउटरीच सुनिश्चित करने, आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति और जंगली जानवरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ दिनेश पांडे ने योजनाओं के बारे में बताया। संस्था संचालक ईश्वर जोशी ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की समस्या और खानपान को उठाई। यहां चिकित्साधिकारी डॉ शिवम, वन दरोगा हरेंद्र सतपाल, कनिष...