अल्मोड़ा, अक्टूबर 8 -- Almora News: रानीखेत। उपमंडल क्षेत्र के एकमात्र बड़े उप जिला चिकित्सालय की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और कर्मचारियों की कमी लगातार सवाल खड़े कर रही है। इस बार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपे ज्ञापन में विमला रावत ने कहा कि उप जिला चिकित्सालय से बागेश्वर, भिकियासैंण, सल्ट, द्वाराहाट और गढ़वाल क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों के लोग बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...