अल्मोड़ा, अक्टूबर 7 -- Almora News: कंवर भाकुनी, सोमेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपजिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। सीएमएस से मुलाकात कर लंबे समय से ठप पड़ी एक्स-रे सेवा और खराब खड़ी एम्बुलेंस के बारे में जानकारी ली। साथ ही तत्काल समाधान की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोला। सीएमएस डॉ कमलेश जोशी से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। कहा कि अस्पताल की एकमात्र एक्स-रे मशीन काफी समय से खराब पड़ी है, जिसके चलते लोगों को यहां-वहां की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके अतिरिक्त कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा कई दिनों से ठप होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए एम्बुलें...