अल्मोड़ा, सितम्बर 6 -- Almora News: रानीखेत। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जन्मदिन जीवन अस्त व्यस्त है। शनिवार की शाम यहां अल्मोड़ा मार्ग पर बुबूधाम के पास चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया, बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ का निस्तारण कर यातायात सुगम किया। पेड़ गिरने के कारण यातायात बाधित होने की सूचना पर फायर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पेड़ गिरने से सड़क पूर्ण रूप से बाधित थी। फायर रेस्क्यू टीम ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को टुकड़ों में निस्तारित किया। इसके बाद यातायात को सुचारू किया गया। बताया गया है कि पेड़ गिरने से पौन घंटा यातायात बाधित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...