अल्मोड़ा, अक्टूबर 24 -- Almora News: मोहित कुमार, अल्मोड़ा। जिला पर्यटन कार्यालय की ओर से 'मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना' के तहत शनिवार को 29 पर्यटकों का दल अल्मोड़ा से गंगोत्री के लिए रवाना हुआ। इस दौरान तीर्थाटन योजना में भेजे जा रहे यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लाभांवित बुजुर्गों ने सरकार की ओर से चलाई जा रही इस योजना की खूब साहरना की। यहां पर्यटन उपनिदेशक पीके गौतम के साथ ही पर्यटन और केएमवीएन के कर्मचारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...