Almora News: अल्मोड़ा वॉरियर्स, नितिन कम्युनिकेशन ने जीत दर्ज की
अल्मोड़ा, जुलाई 8 -- Almora News: अल्मोड़ा। एनटीडी प्रीमियर लीग 2026 जारी है। मंगलवार को हुए मुकाबलों में अल्मोड़ा वॉरियर्स और वी-2 नितिन कम्युनिकेशन ने जीत दर्ज की। पहले मैच में अल्मोड़ा वॉरियर्स ने अल्मोड़ा नाइट राइडर्स को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अल्मोड़ा नाइट राइडर्स ने दस ओवर में 63 रन बनाए। अल्मोड़ा वॉरियर्स ने सात ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर दी। दूसरे मुकाबले में वी-2 नितिन कम्युनिकेशन ने यश जिम को 53 रन से हराया। वहीं, तीसरे में अल्मोड़ा वॉरियर्स ने सर्विसेज अल्मोड़ा को 7 विकेट से पराजित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.