Almora News: अल्मोड़ा विधायक तिवारी और पार्षदों ने दिया समर्थन
अल्मोड़ा, जुलाई 16 -- Almora News: अल्मोड़ा। लंबित मांगों के पूरा नहीं होने पर उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को विधायक मनोज तिवारी और नगर निगम पार्षदों ने आंदोलन को समर्थन दिया। सरकार से कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मौके पहुंचे विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सफाईकर्मियों की मांग जायज है। सरकार को उनके हितों को देखते हुए लंबित पड़ी मांगों को तत्काल पूरा करना होगा। वह और कांग्रेस पार्टी सफाईकर्मियों के साथ खड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.