Almora News: अल्मोड़ा में 23 अगस्त को मानसून मैराथन
अल्मोड़ा, अगस्त 19 -- Almora News: अल्मोड़ा। स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और नशामुक्त समाज का संदेश देने के उद्देश्य से अल्मोड़ा में मानसून मैराथन 23 अगस्त को होगी। धारानौला सुबह छह बजे मैराथन का शुभारंभ होगा। आयोजकों के मुताबिक, मेंस ओपन कैटेगरी में 21 किलोमीटर, वूमेन्स ओपन कैटेगरी में 11 किलोमीटर, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला व पुरुषों के लिए छह किलोमीटर और 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए पांच सौ मीटर व 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के लिए एक किलोमीटर की दौड़ होगी। मैराथन के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.