अल्मोड़ा, जुलाई 29 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं, मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों बारिश हुई। सबसे अधिक 26.0 मिमी बारिश मासी में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अल्मोड़ा में 16 मिमी, सोमेश्वर और भिकियासैंण में 12-12 मिमी, सल्ट में 7.05 मिमी, रानीखेत में 7.03 मिमी, शीतलाखेत में 5.05 मिमी, चौखुटिया और जैती में 3-3 मिमी और द्वाराहाट, ताकुला व जागेश्वर में 2.05-2.05 मिमी बारिश दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...