अल्मोड़ा, अक्टूबर 27 -- Almora News: अल्मोड़ा। मुख्यालय से कुछ किमी दूर बख के पास सड़क किनारे पीएचसी धौलादेवी की 108 एंबुलेंस बीते दो माह से खुद उपचार की राह देख रही है। इसके कारण धौलादेवी में आपातकालीन सेवा प्रभावित हो रही है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के उदाहरण लगातार सामने आ रहे हैं। इस बार आपातकाल में लोगों का सहारा बनने के लिए तैनात 108 सेवा खुद सड़क किनारे उपचार की राह देख रही है। मुख्यालय से कुछ किमी दूर अल्मोड़ा-विश्वनाथ मार्ग पर बख के पास पीएचसी धौलादेवी की 108 एंबुलेंस शोपीस बनी खड़ी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग दो माह पहले एंबुलेंस खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया गया। वहीं, धौलादेवी अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 108 सेवा अस्पताल के अधीन नहीं हो...