Almora News: अल्मोड़ा में हफ्तेभर बाद खिली धूप, लोगों को राहत
अल्मोड़ा, सितम्बर 8 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिलेभर में मंगलवार की सुबह कोहरे के बाद दिन भर धूप खिली रही। इससे लोगों को राहत मिली। हालांकि शाम को एक बार फिर बादल छाए और कई जगह बारिश भी हुई। इसके अलावा आठ ग्रामीण मोटर मार्गों पर आवाजाही बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्यालय सहित आसपास के हिस्सों में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला और धूप खिली। करीब पांच दिन बाद धूप खिलने से लोगों ने बारिश के दौरान हुई दिक्कतों को धूप में दूर किया। दिन भर धूप खिली रही। लेकिन अपराह्न बाद एक बार फिर से आसमान में बादल छाने लगे। यह भी पढ़ें- Nainital News: जिले में तीन राज्य और 15 ग्रामीण मार्ग बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.