अल्मोड़ा, अगस्त 8 -- Almora News: अल्मोड़ा। पुलिस और एसओजी की टीम ने शुक्रवार देर शाम जिला अस्पताल के गेट के पास स्मैके साथ बरेली यूपी निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर शाम कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने टीम के साथ माल रोड पर गश्त की। इस दौरान जिला चिकित्सालय गेट के पास एक युवक पुलिस को देखते ही सीढ़ियों की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो युवक सीढ़ियों पर प्लास्टिक की एक पारदर्शी पन्नी फेंककर बैठ गया। पूछने पर उसने बहाना बनाया कि उसकी दवा नीचे गिर गई है। पुलिस ने जब उस पन्नी की जांच की, तो उसमें से 11.21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल गुप्ता निवासी कटघर, बरेली यूपी बताया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मुकदमे की कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में...