अल्मोड़ा, अक्टूबर 9 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। एसआईआर में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए शुक्रवार को भी विशेष शिविरों का आयोजन हुआ। आठ अक्तूबर से शुरू हुए अभियान का आज अंतिम दिन होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा सके। अभियान के तहत सभी बीएलओ की ओर से वर्तमान निर्वाचक नामावली का पूर्व की नामावली से मिलान किया जा रहा है। इस प्रक्रिया से पूर्व में किन्हीं कारणों से छूटे हुए सभी पात्र मतदाताओं को चिह्नित करने की ठोस कार्रवाई की जा रही है। शिविरों में आने वाले आम नागरिकों को मतदाता पंजीकरण की पूरी विधिक प्रक्रिया एवं इसके लिए आवश्यक महत्वपूर्ण प्रपत्रों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Almora News: विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन हुआ इसके साथ ही, पहल...