अल्मोड़ा, सितम्बर 26 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार दिन भर जारी रही। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हुई भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार देर शाम तक लगातार जारी रहा। इस मूसलाधार बारिश से कोसी, रामगंगा, विनोद, सुयाल आदि नदियों के अलावा नाले व गधेरे उफान पर आ गए। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक भूस्खलन और सड़कों पर मलबा आने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले दो मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद रहे। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather : उत्तराखंड के 5 जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, 7 जिलों में स्कूलो...