Almora News: अल्मोड़ा में दीवाली पर भी कर्मचारियों को वेतन के लाले
अल्मोड़ा, नवम्बर 4 -- Almora News: अल्मोड़ा। दीवाली का त्योहार का त्योहार नजदीक है, लेकिन अब तक कई विभागों के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका है। रोडवेज के रेगुलर कर्मी तीन माह से वेतन के लिए तरस रहे हैं। नगर निगम के कर्मचारियों को भी अब तक वेतन नहीं मिलने से उनकी दीवाली भी फीकी रहने के आसार है। उत्तराखंड परिवहन निगम की अल्मोड़ा डिपो में 64 के करीब रेगुलर कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन अगस्त से अब तक कर्मचारियों को वेतन ही नहीं दिया गया है। लगातार तीन माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों का घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। स्कूल में बच्चों की फीस, लोन की ईएमआई तक कर्मचारी नहीं भर पा रहे हैं। वहीं, अब दीवाली में भी कुछ ही दिन शेष बचे हैं, लेकिन अभी भी कर्मचारियों का वेतन निर्गत नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि दीवाली के समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.