Almora News: अल्मोड़ा में जेसीबी टकराने से तीन घंटे बिजली गुल
अल्मोड़ा, नवम्बर 24 -- Almora News: अल्मोड़ा। मुख्यालय के पास बख में सोमवार को बिलजी लाइन से जेसीबी टकराने से नगर सहित इससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण लोगों को घरों के साथ ही कार्यालयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। नगर से सटे बख के पास सोमवार की सुबह निर्माणाधीन सड़क पर कार्य कर रही जेसीबी बिजली के खंभे से टकरा गयी, जिसके कारण बिजली लाइन टूट गई और राजपूरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते नगर के धारानौला, ऑफिसर्स कॉलोनी, राजपूरा, एनटीडी सहित सरसों, माल आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह साढ़े आठ बजे से बिजली कट गई। इसके कारण घरों पर बिजली के उपकरण शोपीस बने रहे तो वहीं कार्यालयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी प्रभाव पड़ा और बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.