अल्मोड़ा, जुलाई 30 -- Almora News: अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही चौथे स्टेज कैंसर व ब्रेन ट्यूमर का इलाज भी शुरू होने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज ने शासन को रेडिएशन मशीन के लिए प्रस्ताव भेजा है। मशीन मिलने पर जांचों के साथ रेडिएशन से इलाज भी होने लगेगा। अल्मोड़ा बेस अस्पताल के रेडियो थेरेपी विभाग में फिलहाल कीमोथैरिपी की सुविधा दी जाती है, लेकिन विभाग के पास रेडिएशन मशीन नहीं है। इस मशीन में उच्च-ऊर्जा वाली किरणों (जैसे एक्स-रे, गामा किरणें या इलेक्ट्रॉन बीम) का उपयोग किया जाता है और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कैंसर में किया जाता है। वर्तमान में विभाग के पास मशीन नहीं होने के कारण मरीजों को हल्द्वानी रेफर करना पड़ता है, लेकिन जल्द ही विभाग को मशीन मिलने की उम्मीद है।इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है। मशीन के आने से इसी में ही ए...