Almora News: अल्मोड़ा में गणपति विसर्जन के लिए निकाली शोभायात्रा
अल्मोड़ा, सितम्बर 20 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। नगर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश महोत्सव के बाद रविवार को भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकली। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन गणपति के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए और क्वारब में गणपति बप्पा का जल विसर्जन किया। जिला मुख्यालय में गणेश चतुर्थी के बाद रविवार को राजपुरा वार्ड से विभिन्न गणपति प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल भक्त मूर्ति को सजाकर ढोल नगाड़ों के साथ नाचते-गाते यात्रा मुख्य बाजार, लोहे शेर, कचहरी बाजार, जोहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार और पलटन बाजार होते हुए क्वारब के लिए रवाना हुए। नगर और बाजारों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ यात्रा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: शोभायात्रा में गूंज गणपति के जयकारे, प्रतिमा विसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.