अल्मोड़ा, सितम्बर 5 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में शुक्रवार रात जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चों और कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। मध्यरात्रि में एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के की ओर से भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर अजय वर्मा, जिला जज श्रीकांत पाण्डेय, डीएम अंशुल सिंह, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, आईटीबीपी लेफ्टिनेन्ट कर्नल अमित कुमार, एनसीसी बटालिएन कर्नल विजया कुलकर्णी, एडिशनल एसपी हरबंस सिंह सहित अन्य ने किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला। पुलिस परिवार के बच्चों ने कुमाउनी व गढ़वाली लोकनृत्यों के आलवा भजन, नाटक, हास्य प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: पुलिस लाइन...