अल्मोड़ा, अगस्त 22 -- Almora News: मोहित कुमार, अल्मोड़ा। मुख्यालय सहित ब्लॉकों में शनिवार को सुबह कोहरे के बाद हल्की धूप खिली। जिससे तापमान और उमस में इजाफा हुआ। हालांकि दोपहर के बाद मौसम ने मिजाज बदला और आसमान बादलों से घिर आया। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। आपदा कंट्रोल के मुताबिक नगर का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं तीन ग्रामीण सड़कें बंद रहीं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: कुमाऊं में 25 तक बारिश-गरज का येलो अलर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...