Almora News: अल्मोड़ा जिला अस्पताल की नई लैब का सुधार शुरू
अल्मोड़ा, सितम्बर 16 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में बेहतर जांच सुविधाओं के लिए 15 माह पहले बनाई गई लैब का जल्द ही संचालन शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। गुणवत्ता मानकों और निर्माण की खामियों के कारण अस्पताल की ओर से अस्वीकार की गई लैब में सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सुधारीकरण के बाद इसे अस्पताल को हस्तांतरित किया जाएगा। जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या और पुरानी टेस्ट लैब में बढ़ते दबाव के कारण 78 लाख की लागत से नई लैब का प्रस्ताव लाया गया था। जून 2025 में कार्यदायी संस्था ने लैब का निर्माण भी पूरा कर लिया परंतु 15 माह बाद भी यह लैब अस्पताल को हस्तांतरित नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हस्तांतरण के प्रस्ताव को अस्पताल प्रशासन की ओर से गुणवत्ता मानकों और निर्माणगत खामियों के कारण लौटा दिया गया। अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.