अल्मोड़ा, अगस्त 30 -- Almora News: अल्मोड़ा। ज्योली गांव में पिछले करीब एक सप्ताह से वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम की शिकायत से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में अब तक करीब 20 लोग बीमार पड़ चुके हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है। मौसम बदलने का असर इन दिनों लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। लोग वायरल बुखार, सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। ज्योली का पूरा गांव ही वायरल बुखार की चपेट में आ चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से भी पहले से गांव में लोग बीमार पड़ना शुरू हो गए थे। अब लगभग पूरे गांव में ही लोग बीमार पड़ रहे हैं। अब तक करीब 20 लोग वायरल की चपेट में आ चुके हैं। इसमें अधिकतर संख्या बच्चों की बताई जा रही है। अभी और भी अधिक लोगों के चपेट में आ...