अल्मोड़ा, जुलाई 10 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। अलग-अलग मांगों को लेकर अल्मोड़ा और मोहान में कर्मचारियों का प्रदर्शन शुक्रवार को जारी रहा। कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। नगर निगम में सफाई कर्मियों ने सरकार से कमेटी की सिफारिशें लागू कर ठेका प्रथा को खत्म करने की मांग की। सरकार की वादाखिलाफी से लगातार कर्मियों में आक्रोश फैल रहा है। अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। यहां कमल, प्रदीप, रोहताश, घनश्याम, चेतन, अशोक कुमार, अनिल कुमार, राजेश टाक, बासु आदि थे। इधर, मोहान स्थित आईएमपीसीएल को निजी हाथों में दिए जाने का विरोध में कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: सफाई कर्मच...