Almora News: अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे के लिए धरना शुरू
अल्मोड़ा, सितम्बर 30 -- Almora News: अल्मोड़ा। धौलादेवी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे मशीन की स्थापना की मांग के लिए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन के पहले दिन मंगलवार को लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज पंत की अगुवाई में शुरू हुए आंदोलन में वक्ताओं ने कहा कि धौलादेवी ब्लॉक के लगभग 50 हजार की आबादी वाले क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी निर्भरता इसी सीएचसी पर टिकी है। इसके बावजूद पिछले 15 वर्षों से मांग उठाने के बाद भी प्रशासन की ओर से यहां न तो अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जा सकी है और न ही कोई एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई गई है। कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से शासन-प्रशासन को कई बार पत्र भेजे गए, किंतु विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।इससे क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.