अल्मोड़ा, अक्टूबर 8 -- Almora News: अल्मोड़ा। स्मैक तस्करी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय की अदालत ने आरोपी दोषी करार दिया है। न्यायालय ने आरोपी को चार माह के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा, लोक अभियोजक सीमा भेटवाल, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कुंवर सिंह बिष्ट एवं विशेष लोक अभियोजक पोक्सो घनश्याम जोशी ने मामले की पैरवी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...