अल्मोड़ा, नवम्बर 5 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह और मेयर अजय वर्मा ने गुरुवार को नगर का भ्रमण किया। डीएम ने पूर्व में दिए गए आदेशों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य रूप से नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और यातायात सुचारू करने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा। डीएम ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान पार्किंग भवनों के निचले हिस्सों में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा को निर्देश दिया कि इन सभी स्थलों से तत्काल गंदगी और कबाड़ हटाया जाए। डीएम ने हिदायत दी कि पार्किंग भवनों के इन खाली पड़े निचले हिस्सों का सकारात्मक और जनहित के कार्यों में सदुपयोग करने के लिए एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तु...