अल्मोड़ा, अगस्त 5 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नगर में बुधवार को चेहल्लुम अकीदत, शांति और गमगीन माहौल के साथ मनाया गया। पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर के मुख्य एवं पारंपरिक मार्गों से ताजियों का जुलूस निकाला। कर्बला के ऐतिहासिक बलिदान को याद करते हुए ताजियेदारों की ओर से ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ जुलूस की शुरुआत की गई। पूर्व निर्धारित रूट के तहत नगर के नियाजगंज से लेकर थाना बाजार, लाला बाजार, कचहरी बाजार और भ्यारखोला मार्गों से होते हुए ताजियों का कारवां आगे बढ़ा। इस दौरान या हुसैन की सदाओं से पूरा माहौल बेहद गमगीन हो गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: चेहल्लुम पर शहर में आज निकलेगा ताजिया जुलूस, तैयारियां पूरी बाद में सभी ताजियों को रीति-रिवाजों औ...