Almora News: अंतरराष्ट्रीय मंच में गूंजेगा अल्मोड़ा का शीतलाखेत मॉडल
अल्मोड़ा, अक्टूबर 6 -- Almora News: अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। स्याहीदेवी-शीतलाखेत क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से वनों को बचाने के लिए किए गए 23 वर्षों के अथक सामूहिक प्रयासों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने जा रही है। नई दिल्ली में आठ से दस अक्तूबर तक होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शीतलाखेत मॉडल की गूंज सुनाई देगी। मॉडल के संयोजक गजेन्द्र कुमार पाठक वन परिदृश्य बहाली पर विशेष व्याख्यान देंगे। पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्यों के तहत जारी परियोजना आरईसीएपी 4 एनडीसी के तहत आयोजित इस सम्मेलन का नेतृत्व जर्मन संघीय सरकार की अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेन्सी, आईयूसीएन, टेरी, इसिमॉड और भारतीय वानिकी अनुसंधान व शिक्षा परिषद संयुक्त रूप से कर रहे हैं। सम्मेलन के तीसरे दिन क्षमता निर्माण सत्र में बतौर विषय विशेषज्ञ आमंत्रित गजेन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.