प्रयागराज, जुलाई 20 -- Allahabad University UG Admission 2026: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU) और उससे संबद्ध कॉलेजों में नए शैक्षिक सत्र के लिए स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले की दौड़ तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, वे यह साफ दर्शाते हैं कि इस बार कैंपस में एंट्री पाना छात्रों के लिए कड़ा मुकाबला होने वाला है। इस साल यूनिवर्सिटी में बीएएलएलबी (BA LLB Honors) कोर्स के लिए सबसे भीषण प्रतियोगिता देखने को मिल रही है।बीएएलएलबी की एक सीट पर 13 दावेदार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी (ऑनर्स) की कुल 480 सीटें उपलब्ध हैं। इन सीमित सीटों के सापेक्ष इस बार कुल 6,361 अभ्यर्थियों ने पूरा शुल्क जमा करके अपना पंजीकरण कराया है। तो इस कोर्स में प्रवेश पाने के लिए एक सीट पर 13 से अ...