अलीगढ़, अगस्त 17 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री वार्ष्णेय मंदिर में चल रहे श्रावणी महोत्सव के तहत श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने महादेव का रुद्राभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।मंदिर के प्रवक्ता भुवनेश आधुनिक ने बताया कि मुख्य यजमान राहुल गुप्ता स्क्रैप और उनकी धर्मपत्नी नीरू गुप्ता, यजमान लव गुप्ता उनकी धर्मपत्नी दामनी गुप्ता ने 51 लीटर गन्ने के रस से भोले बाबा का अभिषेक किया। मंदिर प्रवक्ता व उनकी पत्नी दीपिका वार्ष्णेय ने पंचामृत से भोले बाबा से जगत की खुशहाली के लिए कामना की। मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा, पंडित महेश ब्रह्मचारी ने मंत्रोच्चार के मध्य वैदिक रीति से जलाभिषेक एवं भोले बाबा का शृंगार कराया। इस अवसर पर श्री वार्ष्णेय मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप, दीपिका ...