Aligarh News: 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन से कई इलाकों की बिजली गुल
अलीगढ़, जुलाई 10 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 33 केवी विद्युत लाइन में आए ब्रेकडाउन और विभिन्न स्थानों पर फॉल्ट व ट्रिपिंग की वजह से गुरुवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शिवपुरी, नीवरी, रावण टीला रोड, संजय गांधी कॉलोनी, होली चौक, किला बिजलीघर क्षेत्र सहित कई स्थानों से उपभोक्ताओं ने लंबे समय तक बिजली नहीं आने की शिकायतें दर्ज कराईं। 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन की सूचना मिलते ही तकनीकी टीमों को मौके पर रवाना कर दिया गया। शिवपुरी क्षेत्र में लाइन की पेट्रोलिंग शुरू कर फॉल्ट का पता लगाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर कर्मचारियों को लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि खराबी की पहचान कर उसे दूर करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य हो सके। यह भी पढ़ें- Bulandsehar ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.