Aligarh News: 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन, कई क्षेत्रों में अंधेरा
अलीगढ़, अक्टूबर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली व्यवस्था सोमवार रात से मंगलवार तक बेपटरी रही। शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। स्वर्ण जयंती नगर की 33 केवी लाइन में सोमवार रात करीब 10 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इसके बाद दो-ढाई घंटे तक क्षेत्र की आपूर्ति ठप रही। देर रात बिजली आने के बाद भी समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई और मंगलवार को भी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। सासनीगेट क्षेत्र के महेंद्र नगर में मंगलवार सुबह काली मंदिर के निकट एक फेस नहीं आने से लोगों को करीब ढाई घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का तत्काल समाधान नहीं हो सका। अवंतिका कॉलोनी में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शहर के कई अन्य इलाकों में भी बिजली संकट बना रहा। शटडाउन लिए जाने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.