Aligarh News: 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
अलीगढ़, सितम्बर 20 -- Aligarh News: अलीगढ़। सेवा अभियान के तहत डॉ. विभव वार्ष्णेय की ओर से सराय मियां स्थित चामुंडा मंदिर के पास सेवा बस्ती में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 250 से अधिक जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हड्डी व जोड़ संबंधी समस्याओं, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। हड्डियों और घुटनों के दर्द से परेशान वृद्धजनों को आवश्यक व्यायाम की जानकारी व चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विभव वार्ष्णेय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, महिला चिकित्सक डॉ. अंजुमन सहित चिकित्सकीय टीम ने सेवाएं दीं। शिविर का उद्घाटन भू प्रकाश माहौर ने किया। इस अवसर पर डॉ. गौरी आर्य, मनोज वार्ष्णेय, पार्षद अनीता माहौर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.