अलीगढ़, जुलाई 23 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद 23 यात्रियों के टूर पैकेज के नाम पर हैकर्स ने लाखों की रकम पार कर दी। यात्रियों की होटल बुकिंग और टिकट न मिलने पर पीड़ित को संदेह हुआ। अब आरोपी फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।अवंतिका कालोनी निवासी वेरूण वर्मन ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि बीते 15 जून को कंपनी पाउलो ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड से 23 यात्रियों के लिए पर्यटन स्थल पटाया बैंकक के लिए पैकेज लिया था। जो चार रात पांच दिन के लिए 8.45 लाख रुपए में तय था। तय समय के अनुसार पांच बार में 8.45 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद शातिरों ने ई-मेल पर जबाव देना बंद कर दिया। फोन भी बंद जा रहा है। समय नजदीक आने पर किसी यात्री को होटल की बुकिंग और टिकट तक नहीं दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ...