Aligarh News: 19 लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर 4.03 लाख ठगे
अलीगढ़, अक्टूबर 12 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी हो गई। शातिरों ने जीरो प्रतिशत ब्याज पर 19 लाख रुपये तक लोन पास कराने का लालच देकर एक व्यक्ति से पॉलिसी के नाम पर चार लाख तीन हजार 333 रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नगला पटवारी निवासी मोहम्मद गुफरान के अनुसार उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अखिलेश बताया और कहा कि पॉलिसी करवाने पर वह शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन करवाते हैं और उन्हें लगभग 19 लाख रुपये तक का लोन दिलाया जा सकता है। आरोपी ने अलग-अलग पॉलिसियां करवाने के लिए व्हॉट्सएप पर लिंक भेजे। उन्हीं लिंक के माध्यम से पीड़ित ने एक बार एक लाख 58 हजार 333 रुपये, दूसरी बार एक लाख, तीसरी बार 50 हजार व चौथी बार 95 हजार रुपये जमा कर दिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.